인기 검색 계정
आचार्य प्रशांत(@acharya_prashant_ap) 인스타그램 상세 프로필 분석: 팔로워 13,894,059, 참여율 0.47%
@acharya_prashant_ap
인증됨 비즈니스आचार्य प्रशांत
दर्शन | अध्यात्म | प्रेम | जीवन | जलवायु परिवर्तन | पशु-अधिकार । प्रोफाइल प्रशांतअद्वैत संस्था द्वारा संचालित
https://acharyaprashant.org/hi/live-sessions?t=enq&cmId=m00018-b@acharya_prashant_ap님과 연관된 프로필
연관 프로필이 없습니다
이 계정에 대한 연관 프로필 정보를 찾을 수 없습니다
@acharya_prashant_ap 계정 통계 차트
게시물 타입 분포
시간대별 활동 분석 (최근 게시물 기준)
@acharya_prashant_ap 최근 게시물 상세 분석
동영상 게시물 분석
여러 장 게시물 분석
@acharya_prashant_ap 최근 게시물
5 करोड़ क्रांतियाँ! समाज में बदलाव का छोटा-सा दीपक आचार्य जी ने जलाया था, वो अब मशाल बन रहा है! 20 साल से आचार्य जी पढ़ा रहे हैं। पहले 7-8 साल तो रिकार्डिंग ही या तो हुई नहीं, या अच्छी तरह नहीं हुई। फिर 2011 से आपकी संस्था ने यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया था, और 2014 में वर्तमान हिन्दी चैनल बना था। 2019 तक चैनल पर वीडियोस अधिक (3000), और साथ जुड़े साथियों की संख्या कम थी (2000 सब्सक्राइबर)। पर आचार्य जी बोले, चरैवेति, चरैवेति! इस दौरान अगर करोड़ों नहीं, तो लाखों ज़िंदगियाँ तो ज़रूर बदली हैं। अंधेरों में कहीं दीप जले हैं, तो कहीं बग़ावत की मशालें रोशन हुई हैं। ये सिर्फ़ शुरुआत है। हमें और आपको अभी बहुत आगे जाना है। बात यूट्यूब पर आँकड़े गिनने की नहीं है। इंसान बदलना है, दुनिया बदलनी है। आचार्य जी ने कुछ दिनों पहले एक बात कही थी जो शायद आज ज़्यादा प्रासंगिक है: "जो जानने लगे हो उसे जी कर दिखाओ - — मुझे श्रोता नहीं योद्धा चाहिए" एक बार फिर आप सभी को बधाई ✨
मुंबई में PETA द्वारा आचार्य प्रशांत को 'Most Influential Vegan of the Year' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते समय आचार्य प्रशांत ने समझाया कि किस प्रकार माँसाहार इस युग की सबसे बड़ी समस्या यानि क्लाइमेट चेंज के बिलकुल केंद्र में है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पशुओं व पर्यावरण की प्रति संवेदना प्रत्येक व्यक्ति के आंतरिक विकास के लिए अतिआवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में वहाँ आए सभी मेहमानों को आचार्य प्रशांत की पुस्तक 'Is she just food to you?' व 'जाका गला तुम काटिहो' PETA व प्रशांतअद्वैत संस्था द्वारा उपहारस्वरूप भेंट की गई। जिससे अधिक-से-अधिक लोग वीगनइस्म के आध्यात्मिक पहलू को गहराई से जान पाएँ। आपके लिए समारोह की कुछ झलकियाँ :)
इस बार नव वर्ष की शुरुआत हुई आचार्य प्रशांत के साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एक विशेष सत्र के साथ। पूरे कार्यक्रम की भावना यही रही कि साल के पहले ही दिन कुछ ऐसे विषयों पर चर्चा हो जो हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला सकें। सत्र से कुछ उद्धरण: 🔸 एक ज़िंदगी, एक सत्य, एक निष्ठा। 🔸 मैं कोई बड़ी और नई बात नहीं कह रहा हूँ। ये बात सुनने की इतनी नहीं है कि सिर्फ़ सुने ही जा रहे हो, ये बात जीने की है। यदि कोई बात समझ में आई है तो उसे जी कर दिखाओ। 🔸 हमारे और तुम्हारे रिश्ते की एक शर्त होनी चाहिए—जिस दिन तुम मेरे लिए सिर्फ़ गौरव का साधन बन जाओ, उस दिन मैं तुमसे दूर हो जाऊँ और जिस दिन तुम्हारे लिए मैं सिर्फ़ मनोरंजन का एक साधन बन जाऊँ उस दिन तुम मुझसे दूर हो जाना। 🔸 आपको नया होना होगा! तभी नया साल होगा। ऐसा थोड़ी है कि घर में पाँच-सात लोग हैं जिनमें से एक इस वक्ता को, प्रशांत को, सुनता है लेकिन उसके बाद भी वैसी ज़िंदगी जीता है जैसे सब जीते हैं। यदि ऐसा है तो तुम मुझे छोड़ दो। ➖➖➖ जल्द ही इस सत्र का पूरा वीडियो साझा किया जाएगा। साथ बने रहें ✨
Weekend With Master 18-19 जुलाई: समापन सत्र की झलकियाँ ✨ 19 जुलाई को शिविर के दूसरे दिन की शाम प्रतिभागी समापन सत्र के लिए स्थल पर समय से पहले ही एकत्रित हो गए। आचार्य प्रशांत द्वारा रचित होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) की एक और नई ऐक्टिविटी उनका इंतज़ार कर रही थी। इस ऐक्टिविटी का नाम था ‘प्रभाव बनाम बुद्धि’, जिसमें प्रतिभागियों को प्रभावित ‘मैं’ और बुद्धिमान, स्वतंत्र ‘मैं’ के बीच के फ़र्क़ को समझने का अवसर मिला। इस ऐक्टिविटी ने दिखाया कि ‘मैं’ या तो कंडीशनिंग से संचालित हो सकता है, या फिर बुद्धि से। प्रतिभागियों ने समझा के कैसे जब ‘मैं’ कंडीशनिंग के अधीन होकर काम करता है, तो वह उन्हीं के गहरे प्रभाव में रहता है जिन्होंने उसे कंडीशन किया, और वह उलझा हुआ व परावलंबी बना रहता है। वहीं जब वह बुद्धि में स्थित होकर काम करता है, तो उसकी प्रतिक्रियाओं की गुणवत्ता बिल्कुल अलग होती है। इसके बाद आचार्य प्रशांत ने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 7 के श्लोक 17 और 18 की व्याख्या की। इसके उपरांत एक विशेष बुक-साइनिंग सत्र भी आयोजित हुआ। देर रात तक चले इस सत्र में देश-भर से आए लोग कतार लगाए खड़े रहे और आचार्य प्रशांत से अपनी पुस्तकें साइन करवायीं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आचार्य प्रशांत हाल ही में अपनी यूके यात्रा से लौटे हैं, जहाँ ऑक्सफ़र्ड, कैंब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन जैसे नामी संस्थानों में उन्होंने भारतीय दर्शन और वेदांत की बात रखी, तो लंदन क्लाइमेट एक्शन वीक में भी उनके कई सत्र आयोजित हुए। इस यात्रा का अगला चरण सितंबर-अक्तूबर में होने की संभावना है। इसी क्रम में, अगला Weekend With Master शिविर 25 और 26 जुलाई को होगा। इस शिविर के सत्रों के वीडियोज़ जल्द ही आपके साथ साझा किए जाएँगे।
सुंदर कौन…. . . . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . . #acharyaprashant #स्वार्थ
बेचैनी और उदासी अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . . #acharyaprashant #stress #anexiety #tension #relief
सच्ची आज़ादी || आचार्य प्रशांत . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . यह वीडियो 15.03.2026 को IIT इंदौर में आयोजित संवाद सत्र से लिया गया है। वीडियो जानकारी : 15.03.2026, संवाद, IIT इंदौर #acharyaprashant #आचार्यप्रशांत #Freedom #IndependentThinking #Youth #India #NationBuilding #SelfAwareness #Vedanta #BhagavadGita #LifeLessons #HindiShorts
बड़ा बनो || आचार्य प्रशांत . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . यह वीडियो 15.03.2026 को IIT इंदौर में आयोजित संवाद सत्र से लिया गया है। वीडियो जानकारी : 15.03.2026, संवाद, IIT इंदौर #AcharyaPrashant #Parenting #IndianParents #SelfAwareness #BhagavadGita
पढ़ाई, दबाव और अकेलापन, छात्र क्या करे? || आचार्य प्रशांत आई. आई. टी. दिल्ली . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . वीडियो जानकारी: 14.04.2024, आई. आई. टी. दिल्ली संवाद, दिल्ली Title : पढ़ाई, दबाव और अकेलापन, छात्र क्या करें? || आचार्य प्रशांत, आई. आई. टी. दिल्ली (2024) #Acharyaprashant #studentsuicide #suicidecase #anxiety #depression #loneliness #youth #youthempowerment #spirituality
वास्तविक क्रांति . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . . #acharyaprashant #kranti #freedom #truth #revolution
संघर्ष करती महिला. . . अपने जीवन में सत्य - साहस - सफलता के लिए नीचे Truth टाइप करें! . . #acharyaprashant
Weekend With Master शिविर: 19 जुलाई सुबह के सत्र की झलकियाँ ✨ Weekend With Master शिविर के दूसरे दिन, 19 जुलाई की सुबह प्रतिभागी एक बार फिर स्थल पर पहुँचे, एक और बोध और विशेष ऐक्टिविटीज़ से भरे दिन के लिए। सुबह के सत्र की HIDP ऐक्टिविटी थी ‘पहचानों में ‘मैं’’। इसमें चुने गए 5 प्रतिभागियों से किसी भी विषय पर बोलने को कहा गया, और उन्होंने कितनी बार ‘मैं’ शब्द का प्रयोग किया, इसकी गिनती की गई। इसके बाद ‘मैं’ और उसकी पहचानों पर एक सामान्य चर्चा हुई। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपनी लिखी हुई पहचानों का अवलोकन करें- हर पहचान कैसे अर्जित हुई? वह क्या दावा करती है? वह क्या माँग करती है? इसका उद्देश्य यह था कि हर पहचान को एक तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि एक अर्जित दावे के रूप में देखा जाए। इसके बाद आचार्य प्रशांत का वेदांत संहिता सत्र हुआ, जिसमें उन्होंने अष्टावक्र गीता के श्लोक 15.1 का गहन व्याख्यान किया। आचार्य प्रशांत हाल ही में यूके की यात्रा से लौटे हैं, जहाँ उन्होंने ऑक्सफ़र्ड, कैंब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भारतीय दर्शन और वेदांत का संदेश पहुँचाया, साथ ही लंदन क्लाइमेट एक्शन वीक में भी उनके कई सत्र हुए। इस दौरे का अगला चरण सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना है। अगला ‘Weekend With Master’ शिविर 25 और 26 जुलाई को आयोजित होगा। शिविर के सत्रों के वीडियोज़ आपके साथ जल्द ही साझा किए जाएँगे।